प्रदेश

बदला निर्णय… नगर में निकलेगी प्रभात फेरी,स्टेडियम में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

। शहपुरा। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 26जनवरी की तैयारियों की रूपरेखा से जुड़ी बैठक में नगर की परंपरा से हट कर लिए गए निर्णय के बाद नागरिकों में उपजे रोष के उपरांत बुधवार को स्थानीय प्रशासन एवम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित राजनेतिक दल के नेताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमे मिली जानकारी अनुसार नगर में परंपरा अनुसार प्रभात फेरी निकलेगी,गांधी चौंक में स्थानीय विधायक ध्वजारोहण करेंगे इसके अलावा स्टेडियम में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों ध्वजारोहण सहित मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी एवम स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा,बरहाल गत दो दिवस में 26जनवरी की तैयारी से जुड़ी बैठकों में लिए गए निर्णयों से एक बात तो प्रतीत हो रही है कि हमारे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवम स्थानीय नेता कही न कही प्रशासन के आगे कमजोर साबित हो रहे है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button