प्रदेश
सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश त्रिपाठी हुए सम्मानित

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश त्रिपाठी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, ब्रजेश त्रिपाठी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य किया है जिस वजह से लगातार डिंडोरी जिला मध्यप्रदेश स्तर पर रैंकिंग में अपना स्थान बनाए हुए है।
