प्रदेश

पैसा कई गुना करने का लालच दे लाखों कि धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपी शहपुरा पुलिस की गिरफ्त में…

शहपुरा मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी चंद्रेश कुमार मरावी पिता स्वर्गीय बुद्धू सिंह मरावी जाति उम्र 30 वर्ष ग्राम बररई थाना मेहदवानी जिला डिंडोरी द्वारा पांच आरोपी के विरुद्ध पैसा कई गुना करने का लालच देकर ₹120000 धोखाधड़ी करने की शिकायत पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक
45/22 धारा 420,34,ipc का कायम कर विवेचना में लिया जाकर थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया द्वारा पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन व अति. पु. अधीक्षक के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपीगण की पता तलाश में लगाया गया जो मुखबिर की सूचना एव संदेह के आधार पर प्रार्थी से पुनः रुपयों की धोखाधड़ी कर ऐठने की फिराक में घूम रहे आरोपी गण (1)अंचल धुर्वे पिता राजपाल धुर्वे उम्र 29 वर्ष (2) हजारी सिंह धुर्वे पिता स्वर्गीय राजा सिंह धुर्वे उम्र 20 वर्ष (3) राम गोंड पिता गुलजार गोंड 23 वर्ष, (4)सुनीता उईके पति वकील उईके उम्र 56 वर्ष (5)श्रीमती बेसमा धुर्वे पति अंचल धुर्वे उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम मगरधा थाना गढ़ाकोटा जिला सागर मध्य प्रदेश को टीम द्वारा घेराबंदी कर हेकमा तमली से पकड़ कर अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ की गई जो प्रार्थी से छल कपट पूर्वक ₹120000 लेना तथा और रुपयों की माँग कर पुनः धोखाधड़ी करने की फिराक में होना स्वीकार किये जिनके पास से मेमोरंडम् के आधार पर राशि ₹105000(एक लाख पांच हजार) नगद व् 2 मोटर साइकल तथा 5 मोबाइल जप्त किया जाकर आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर मान न्यायालय शहपुरा पेश किया गया । उक्त टीम में थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया, उप नि. राम भरोसे वर्मा, स. उ. नि. जुबैर अली, संदीप पटेल, शेख आज़ाद, प्रधान आर. पंकज सिंह, आदित्य शुक्ला,मनोज पटेल, आर. श्याम तिवारी, अभिषेक पाण्डे, साइबर सेल से मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button