प्रदेश
आदर्श थाना पाए जाने पर प्रभारी अखिलेश दाहिया पुरुष्कृत

शहपुरा। जिले के शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के हाथो यह सम्मान दिया गया, वर्ष 2022 के प्रथम व चतुर्थ तिमाही में शहपुरा थाना आदर्श थाना के रूप में पाया गया । विभाग की ओर से उन्हें इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।
