प्रदेश
कारगिल शहीद के परिवार का एसडीएम सहित जनपद अध्यक्ष ने किया सम्मान

शहपुरा। विकासखंड शहपुरा के छोटे से गांव कोहनी देवरी के रहने वाले भारत माता के वीर सपूत बिहारी सिंह आज से 24साल पहले कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे वंही गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोहनी देवरी स्थित शहीद के परिवार का शहपुरा एसडीएम काजल जावला एव जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।इस दौरान तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे,सीएमओ राजेश मार्को,जनपद सदस्य देवीदिन मार्को सहित अन्य मौजूद रहे।