प्रदेश
पातालधारा में रंगमंच निर्माण कार्य का विधायक मरावी ने किया भूमिपूजन

शहपुरा। गुरुवार को जनपद शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्लोपुर के पाताल धारा आश्रम परिसर में विधायक निधि से करीब 2लाख की लागत से बनने वाले रंगमंच का स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने भूमिपूजन किया,इस दौरान पूर्व विधायक व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सीएस भवेदी, सकून कुसराम,जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,संतोष साहू,बसंत गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण साहू, जय सिंह,जनपद सदस्य जनक झनक लाल राधेश्याम साहू ,चेतन कुलस्ते सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।जानकारी अनुसार आश्रम में गत 17जनवरी से चल रहे रुद्र महायज्ञ श्री शिव महापुराण का भी समापन हुआ है।
