प्रदेश
ग्राम पंचायत देवगांव माल में में पूर्णतःशराबबंदी और शराब मुक्त करने का प्रस्ताव हुआ पारित

शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांवमाल में गांव में पूर्णता शराबबंदी और शराब से मुक्त करने के उद्देश्य से ग्राम सभा की बैठक करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया,गौरतलब है कि ग्राम पंचायत देवगांव माल में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया और चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से गांव में शराब बंद करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया,बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच मनोज सिंह मार्को, सचिव बलराम सिंह,रोजगार सहायक रूप सिंह,ग्राम सभा अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशराम,मोबिलाइजर रूप सिंह मरावी,ग्राम कोषाध्यक्ष संतोषी विश्वकर्मा,रवि सिंह कुशराम,तिररा सिंह धुर्वे,शंभू विश्वकर्मा,सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे ।