प्रदेश
नर्मदा प्रकट उत्सव के अवसर पर मालपुर में भव्य महाआरती का हुआ आयोजन

शहपुरा – डिंडौरी के शहपुरा मुख्यालय से 25 किमी दूर कन्हैया संगम मालपुर घाट में मा नर्मदा का प्रकट उत्सव दिवस धूम धाम से मनाया गया, आपको बता दे कि कन्हैया संगम मालपुर घाट में हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और विधि विधान से मा नर्मदा का पूजा अर्चना किया गया वही शाम के समय मा नर्मदा पूर्णिमा महाआरती समिति के द्वारा नर्मदाजी की भव्य महाआरती की गई। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे और जगह जगह पुलिस बल भी तैनात रहा।


