प्रदेश
25किमी पैदल सफर तय कर श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा को अर्पित की चुनरी…

शहपुरा।शनिवार को मां नर्मदा प्रकट उत्सव दिवस के अवसर पर ,शिवशक्ति समिति शहपुरा में सदस्यों द्वारा शहपुरा से मालपुर के नर्मदा तट तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई ,जानकारी अनुसार समिति के सदस्यों द्वारा सुबह करीब 10 बजे विशाल चुनरी 25 किमी पैदल चलकर शाम करीब 5 बजे कन्हैया संगम पहुँचकर मा नर्मदा को अर्पित की गई यात्रा मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया साथ ही यात्रा में स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी सहित जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए ।

