प्रदेश
नशा मुक्ति की ओर उठा कदम:कछारी माल में शराब पर लगा प्रतिबंध,रैली निकाल दिया जागरूकता का संदेश

शहपुरा।जनपद पंचायत शहपुरा अंतगर्त ग्राम पंचायत कछारी माल में गत दिवस ग्राम सभा द्वारा शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ शराब बंदी के प्रति जागरूक करने ग्राम पंचायत क्षेत्र में रैली निकाल जागरूकता का संदेश दिया गया इस दौरान सरपंच प्रमिला उरेती,सचिव सेम सिंह,रोजगार सहायक सुदीप झरिया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।