स्थानांतरण के बाद भी एएनएम खाली नही कर रही भवन,सरपंच ने कि शिकायत
मामला ग्राम पचायत छीरपानी उपस्वास्थ्य केन्द्र का
उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ्य एएनएम का हो चूका है स्थानांतरण

शहपुरा-जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायत छीरपानी की महिला सरपच सुकरती बाई ने ग्राम पचायत के उपस्वास्थ्य केन्द्र में पूर्व पदस्थ्य एएनएम खुसनुमा बानो पर आरोप लगाते हुए लिखित शिक़ायत की है कि एएनएम का स्थानान्तरण अन्य स्थान पर होने के बाद भी उनके व्दारा उपस्वास्थ्य केन्द्र को खाली नही किया जा रहा है महिला सरपच व्दारा बतलाया गया कि एएनएम पर स्थानान्तरण के पूर्व आरोप थे कि उनके व्दारा गरीब जनता को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के नाम से जैसे जचकी का पैसा दिलाने के नाम से,जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर एक हजार रू से लेकर पाच हजार तक लेने की शिक़ायत ग्रामीणो से मिली थी जिसके बाद ग्राम सभा में उनके स्थानान्तरण का प्रस्ताव पास हुआ था साथ ही पास प्रस्ताव को ग्राम पचायत व्दारा विभागीय अधिकारी का भेजा गया था और अधिकारियो व्दारा प्रस्ताव के आधार पर सम्बधित एएनएम का स्थानान्तरण भी कर दिया गया परन्तु स्थानान्तरण होने के बाद भी उनके व्दारा मनमानी बरतते हुए शासन के निर्देषो को दरकिनार करते हुए भवन खाली नही किया जा रहा है। जिस कारण उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ्य अन्य जिम्मेदार अमले को काफी समस्याओ का सामना करना पड रहा है।महिला सरपच ने प्रशासन से माग की है कि उपरोक्त स्थानान्तरित एएनएम से जल्द से जल्द भवन खाली करवाया जावे।