अंततः धान खरीदी तिथि को बढ़ाया गया..प्रशासन के लिए राहत की खबर

डिंडोरी। जिले में धान खरीदी में किसानों की धान खरीदी न होने से जिले में एक नए आंदोलन की रूपरेखा तैयार होने लगी थी पिछले दिनों हुए छात्र आंदोलन के बाद यह तो तय था की किसानों के आंदोलन में तगड़ा विरोध प्रदर्शन होगा । जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने जिला प्रशासन से लेकर भोपाल तक अधिकारियों से चर्चा की लेकिन किसी तरह की प्रगति नहीं दिखाई दे रही थी लिहाजा उन्होंने किसान आंदोलन की चेतावनी जारी की थी। आंदोलन की रूपरेखा के बीच खाद्य नागरिक आपूर्ति संचालनालय ने राहत भरी खबर दी है। जिले में लगभग 39 केन्द्रों में 11875 क्विंटल धान खरीदी की अनुमति प्राप्त हो गई है। इसके लिए 6 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि धान खरीदी तिथि को बढ़ाया गया है जिसके बाद सभी किसान 6 फरवरी तक अपनी धान की बुकिंग करा विक्रय करें ।