प्रदेश

क्षेत्र की बेटी संध्या भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ले रही हिस्सा


शहपुरा-भोपाल में खेलो इंडिया युथ गेम्स का आगाज हो चूका है यह मल्टी स्पोर्टस टूर्नामेंट इस साल मध्यप्रदेश में 30जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। उपरोक्त आयोजन में डिण्डौरी जिला की शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत ढोढा के पोषक ग्राम करौदी निवासी एव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजमेर सिंह की पुत्री सध्या का सिलेक्शन बालीवाल टीम में हुआ है बालिका के पिता अजमेर सिंह ने बतलाया कि सध्या पाच बार नेशनल गेम्स में हिस्सा ले चुकी है वह जबलपुर स्थित नवोदय विद्यालय से कक्षा बारहवी 96 प्रतिशत अंक हासिल कर वर्तमान में दिल्ली स्थित करोडीमल कालेज में अध्ययनरत है। वही उनके खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने से क्षेत्र में हर्ष है। गत दिवस भोपाल में हुए बालीवाल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने कर्नाटक को हराया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button