आरोप:प्रभारी प्राचार्य से अतिथि विद्वान ने की मारपीट,वीडियो वायरल..हुई थाना में शिकायत

शहपुरा।जानकारी अनुसार शहपुरा स्थित आदर्श महाविद्यालय में पदस्थय प्रभारी प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश साहू से महाविद्यालय में ही पदस्थ्य अतिथि विद्वान राजेश तिवारी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है वही मिली जानकारी अनुसार प्रभारी प्राचार्य ओमप्रकाश साहू द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर डिंडोरी,अतिरिक्त संचालक जबलपुर संभाग सहित पुलिस थाना शहपुरा में भी कि गई है कि गई शिकायत में उल्लेखित किया गया है कि गत 27जनवरी को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थितो के बीच अचानक ही अतिथि विद्वान राजेश तिवारी एव उनके अन्य सहयोगी आकर उनके साथ मारपीट,अभद्रता की जाने लगी इसी बीच किसी के द्वारा घटना क्रम का वीडियो भी बना लिया गया,मामले में प्रभारी प्राचार्य द्वारा बतलाया गया कि कुछ दिवस पूर्व महाविद्यालय से उपस्थिति पंजी चोरी हो गई थी जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना शहपुरा मैं की गई थी जिसके बाद से ही अतिथि विद्वान राजेश तिवारी सहित अन्य के द्वारा षड्यंत्र रचने सहित मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।वही उपरोक्त पूरे मामले में आरोपित अतिथि विद्वान राजेश तिवारी द्वारा लगे आरोपों को निराधार बतलाया गया।