बजट:जनमानस के लिए अमृतकाल का सर्वजनहिताय बजट…भाजपा जिलाध्यक्ष

डिंडोरी।आज केंद्र सरकार ने आम बजट पेश किया है जिसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा की यह ऐतिहासिक बजट देश के गरीब,महिला एवं युवा को शक्ति, किसान को मजबूती व मध्यम वर्ग के सपने को साकार करेगा।
इस बजट की प्राथमिकताएं हैं-
समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, बुनियादी ढांचा और निवेश क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना।
आज जब मिलेट्स पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रहा है तो उसका सर्वाधिक लाभ भारत के छोटे किसानों के नसीब में है।अब इस ‘सुपर फूड’ को ‘श्री अन्न’ के नाम से एक नई पहचान दी गई है। ‘श्री अन्न’ से हमारे छोटे किसानों और किसानी करने वाले जनजातीय भाई-बहनों को आर्थिक सबल मिलेगा।
यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा।
यह बजट वंचितों को वरीयता देता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक बजट के लिए आभार व्यक्त करता हूं।