प्रदेश
शहपुरा।मंदिर परिसर में खुदाई में मिली भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा

शहपुरा।नगर के बाजार चौक स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की खुदाई के दौरान एक मूर्ति मिली है जो भगवान लक्ष्मण की बताई जा रही है मूर्ति करीब 400वर्ष से अधिक पूर्व की बताई जा रही है, मूर्ति सफेद पत्थर या संगमरमर की प्रतीत हो रही है, प्रतिमा के मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी हो सकती हैं। बहरहाल प्रतिमा निकलने की जानकारी लगते ही नगरवासी इसके दर्शन के लिए आ रहे हैं हालांकि प्रतिमा का एक हाथ खंडित अवस्था में मिला है। प्रतिमा की आयु का स्पष्ट आंकलन नही हो पाया है।