जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी किसान आंदोलन की चेतावनी…धान उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग एवं खरीदी की तिथि आगे बढ़ाये जाने की मांग

डिंडोरी। विगत दिनों छात्रों के हित में विशाल आंदोलन करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने अब किसान आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल जिला डिण्डौरी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन खरीदी दिनांक 16/01/2023 तक और स्लॉट बुकिंग दिनांक 06/01/2023 तक था।
धान खरीदी दिनांक के 10 दिन पूर्व ही स्लॉट बुकिंग करना बंद कर देने के कारण डिण्डौरी जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में बहुत किसानों के धान खरीदी नहीं हो पाई है। अतः वित्तीय वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग एवं खरीदी की तिथि 03 दिवस के अंदर बढाया जायें, अन्यथा जिला डिण्डौरी के समस्त कृषकों के साथ जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट डिण्डौरी में खरीदी से वंक्षित पूरी धान को रखकर किसान आंदोलन किया जायेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
उक्त मसले पर मुख्यमंत्री को पत्र लिख उन्होंने किसान आंदोलन की चेतावनी दी है जिसके बाद संभव है की जिला मुख्यालय में एक बार फिर किसानों का रेला देखने को मिले हालांकि चुनावी साल में सत्ता पक्ष जहां किसानों की आवाज़ उठाने में परहेज कर रहा है वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने छात्रों के बाद किसानों के मुद्दे पर आगे आकर फिलहाल मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है।