प्रदेश
क्रासिंग निर्माण कार्यअधूरा छोड़ नगर परिषद दुर्घटना को दे रही निमंत्रण

शहपुरा। नई परिषद बनने के बाद नगर के नागरिकों को लगा था शायद अब नगर में विकास को पंख लगेंगे, चहुं ओर निर्माण कार्यों के माध्यम से विकास किया जावेगा परंतु वर्तमान में नवीन जनप्रतिनिधियों सहित विभाग के सीएमओ की लापरवाही से नवीन निर्माण कार्य तो दूर सुधार कार्यों को भी बीच में ही छोड़ दिया गया है मिली जानकारी अनुसार मामला नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक08 और 09 में क्रासिंग निर्माण कार्य चल रहा था परंतु अपरिहार्य कारणों से नगर परिषद के जिम्मेदारों के द्वारा कार्य को अधूरे में ही छोड़ दिया गया वही आधी अधूरी बनी क्रासिंग,खुली क्रासिंग से भविष्य में कोई अनहोनी घटित होती है तो उसका जवावदार कौन होगा यह बड़ा सवाल है।
