प्रदेश

नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक सम्पन्न

शहपुरा:- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी के मार्गदर्शन में फरवरी में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में बैठक का आयोजन किया गया ।

न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव ने नेशनल लोक अदालत के संदर्भ में बताया की लोक अदालत में जो भी सिविल केस का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण होता है उस केस में लगा न्याय शुल्क वापिस हो जाता है ।
इसी प्रकार छोटे दाण्डिक प्रकरण, भरण पोषण के मामले आसानी से राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण हो जाता है जिससे पक्षकारों को आर्थिक क्षति का सामना नही करना पडता है ।
इस बैठक के दौरान न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने भरण पोषण च
के मामले में कहा कि यह परिवारिक मामला होता है जिसका निराकरण यदि राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण होता है तो दो परिवार का जीवन सरल एवं सुगम हो जाता है ।
आज के इस बैठक में अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू, अधिवक्ता आर के पाठक, अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी, अधिवक्ता गोपाल गुप्ता, अधिवक्ता अनिल रजक, अधिवक्ता ललित श्रीवास्तव, अधिवक्ता राजेश पाल, अधिवक्ता आई के झारिया, अधिवक्ता हरिश्चंद्र झारिया, अधिवक्ता राकेश अग्रवाल, अधिवक्ता एन एल गुप्ता, अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, अधिवक्ता विनोद बर्मन, अधिवक्ता लवकुश झारिया, अधिवक्ता सत्यम पाठक , तहसील विधिक सेवा समिति के लिपिक महेन्द्र कुडापे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button