प्रदेश

ठेकेदार,उपयंत्री की मिलीभगत से अमृत सरोवर के तहत बन रहे तालाब निर्माण में हो रहा भ्रष्टाचार

अम्रत सरोवर के तहत 40 लाख की लागत से हो रहा निर्माण

शहपुरा।वर्तमान में डिण्डौरी जिला अन्तगर्त जनपद पचायत शहपुरा की ग्राम पचायत ढोढा के चरका नाला में करीब 40 लाख की लागत से आरईएस विभाग व्दारा अम्रत सरोवर मद से तालाब निर्माण कार्य करवाया जा रहा है परन्तु निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के साथ ही कार्य में सलग्न ठेकेदार एव उपयत्री व्दारा बरती जा रही मनमानी या किये जा रहे भ्रष्टाचार के कारण कही न कही तालाब निर्माण से जुडी शासन की मंशा प्रभावित हो रही है जिले के कलेक्टर को समय रहते निर्माण कार्य में सुधार करवाने के साथ ही भ्रष्टाचार से जुडे लोगो के विरूध्द कार्यवाही करवाने की जरूरत है।

मामला ग्राम पचायत ढोंढा के चरका नाला में बन रहे तालाब का

यह है मामला
जानकारी अनुसार जनपद के ग्राम पचायत ढोढा के चरका नाला में हो रहे तालाब निर्माण कार्य में उपयत्री सौरभ परौहा सहित ठेकेदार व्दारा आपसी साठगाठ कर कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है तालाब निर्माण के लिए बने प्राकलन से हट कर कार्य करते हुए बोल्डर टो में रेत,40एमएम गिटटी को केसिग लेयर में दबाते हुए केसिग को मुरूम मेे पानी डालते हुए रोलिग की जाती है साथ ही हर्टिग मेे भी कडी मिटटी बगेर पत्थर बोल्डर डाले लेयर अनुसार पानी डाल रोलिग की जाती है इसके अलावा पटल में काली मिटटी का लोंदा डाल रोलिग की जाती है परन्तु स्थल पर निर्माणाधीन बोल्डर टो न तो केसिग लेयर से दबा है और न ही केसिग,हर्टिग में लेयर अनुसार पानी डाल रोलर से रोल किया जा रहा है जिससे जाहिर होता है कि बंड की मजबूती सहित गुणवता के साथ खुलकर खिलवाड करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है।वही मामले में सलिप्त उपयत्री श्री परोहा सहित सहायक यंत्री का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन पर सर्म्पक करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होने फोन रिसीव नही किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button