क्षेत्र में बने बांधों का लाभ किसानों को नही मिल रहा- कृष्णा उरेती…कठौतिया में आयोजित बैठक में शामिल हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

शहपुरा । बुधवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एव कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कृष्णा उरेती विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 103 शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड मेहदवानी के ग्राम कठौतिया में करीब दस ग्राम के पंच सरपंच गणों जनप्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में शामिल हुई। जिसमें आदिवासी अंचल की गंभीर समस्याओं के निदान हेतु मंत्रणा की गई है। बैठक में चर्चा हुई कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए देवरगढ़ एवं कुकर्रा बांध का निर्माण वर्षों पूर्व किया गया जिसका लाभ आदिवासी कृषकों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र में जन आक्रोश बना हुआ है बैठक में उपस्थित ग्रामीण पंच गणों ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया की कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को अवगत कराया कराया जावेगा।बैठक में प्रमुख रूप से- हरि सिंह मरावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा साहू, साहू समाज के अध्यक्ष दुर्गेश साहू, राम सिंह तेकाम जनपद अध्यक्ष,जेहर सिंह मरकामजनपद सदस्य, श्रीमती रेखा आर्मो जिला पंचायत सदस्य,सरपंच अर्जुनसिंह,धर्मसिंह, कमलाबाई, साधना सिंह,सोमवती मरावी सहित अन्य उपस्थित रहे।