शिकायत:सप्लायर ने लगाया आरोप उपयंत्री भुगतान के एवज में मांग रहा दस प्रतिशत कमीशन

प्रमुख बातें-
सीएम हेल्प लाईन में हुई शिकायत
उपयंत्री शेनेन्द्र धुर्वे पर लगे आरोप
सप्लायर अशोक साहू ने लगाये है आरोप
सहायक यंत्री को मिली मामले की जांच
उपयत्री ने कहा निराधार है आरोप
शहपुरा।जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त विभिन्न निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार,अनिमियतता बरतने के मामलो में लगातार बढोतरी हो रही है ताजा मामला तो और भी गम्भीर है जिस तकनीकी अमले पर कार्य की गुणवता की देखरेख की जवाबदारी रहती है उन्ही पर अब कार्य में लगे मटेरियल के भुगतान के बदले दस प्रतिशत कमीशन मागने का आरोप लगा है जिससे जाहिर होता है कि कार्य की गुणवता फिर क्या होगी।
यह है मामला
पीडित शिकायतकर्ता सप्लायर अशोक साहू व्दारा जानकारी में बतलाया गया कि जनपद पचायत शहपुरा अन्तगर्त ग्राम पचायत बरौदी में मनरेगा मद अन्तगर्त करीब दस से ग्यारह लाख की लागत से चेक डेम निर्माण किया गया है उपरोक्त कार्य के लिए लगने वाले मटेरियल की पूर्ति के लिए सप्लायर अशोक साहू को ग्राम पचायत व्दारा सप्लाई आर्डर भी दिया गया है परन्तु मांग के आधार पर मटेरियल देने,काम पूरा होने के बाद भी दिये गये मटेरियल का भुगतान नही हो पा रहा था जिसके बाद सप्लायर व्दारा जब कार्य में सलग्न उपयत्री शेनेद्र धुर्वेे से सर्म्पक किया गया तो उनके व्दारा खुलकर दस प्रतिशत कमीशन की मागं की गई वही कमीशन नही दे पाने के कारण भुगतान लम्बे समय से अटका हुआ है।जिसके बाद परेशान हो समस्या के निराकरण सहित उपयत्री के विरूध्द कार्यवाही के लिए सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में शिकायत दर्ज करवाई गई है वही मामले में आरोपित उपयत्री शेनेंद्र धूर्वे ने बतलाया कि आरोप पूरी तरह निराधार है उपरोक्त कार्य का न तो मेरे व्दारा ले आउट दिया गया है और न ही उसका परीक्षण किया गया है साथ ही चुनाव के समय जानकारी अनुसार कार्य रातोरात हुए है कार्य के मूल्याकन पर ग्राम सभा ने भी रोक लगाई है तो कैसे उसका मूल्याकन किया जा सकता है वही मामले में की जा रही जांच एव कार्यवाही के सम्बन्ध में जनपद पचायत शहपुरा के पचायत इन्स्पेक्टर राजकुमार मरावी से जानकारी चाही गई तो उन्होने बतलया कि मामले की जांच सहायक यंत्री से करवाई जा रही है जांच उपरान्त ही कार्यवाही हो पावेगी।
इनका कहना है–
सीएम हेल्प लाईन में उपयत्री के विरूध्द कमीशन मागने की शिकायत दर्ज है मामले की जांच सहायक यत्री से करवाई जा रही है।राजकुमार मरावी पचायत इंस्पेक्टर जप शहपुरा
निर्माण कार्य के लिए मटेरियल देने के बाद लम्बे समय से भुगतान के लिए परेशान है उपयत्री से सर्म्पक किया गया तो उन्होने दस प्रतिशत की कमीशन मागी, कमीशन न दे पाने के कारण भुगतान लम्बित है जिस कारण परेशान हो सीएम हेल्प लाईन मे शिकायत दर्ज करवा न्याय मागा है। अशोक साहू,पीडित सप्लायर
लगाये गये आरोप निराधार है,सम्बधित कार्य का मूल्याकन पर रोक ग्राम सभा व्दारा लगाई गई है चुनाव के समय कार्य रातोरात हुआ है।शेनेन्द्र धूर्वे उपयत्री जप शहपुरा