प्रदेश
उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में सीएम जन सेवा मित्रों से कलेक्टर ने किया संवाद
जिले के सभी वर्गों तक पहुंचे शासकीय योजनाओं का लाभ : कलेक्टर विकास मिश्रा

शहपुरा।”विकास यात्रा” के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में गुरुवार की सुबह कलेक्टर विकास मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने शहपुरा ब्लॉक के चयनित 15 जनसेवा मित्रों को क्षेत्र की समस्याओं पर कार्य करने की शैली तथा जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व जिले के चहुमुखी विकास के प्रति कार्य करने का मार्गदर्शन प्रदान किया है।