प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई

शहपुरा। मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के गृह निवास में शनिवार के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई,कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जी के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया ,अगली कड़ी में मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने उपस्थितों को पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण निधि के बारे में बताया,और रविवार से शुरू होने वाली विकास यात्रा के बारे में बताया,इसके बाद वरिष्ठ नेता भाजपा बसंत गुप्ता,बालमुकुंद सोनी,जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, अनूप गुप्ता जिला सह मीडिया प्रभारी के द्वारा पंडित जी के जीवन मे प्रकाश डाला गया ,जिसमे बताया गया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ( जन्म: 25 सितम्बर 1916–11 फरवरी 1968) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button