प्रदेश
मालपुर,अमठेरा में विकास यात्रा का हुआ आयोजन,शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे

शहपुरा।रविवार को प्रदेश सरकार की विकास यात्रा जनपद शहपुरा के मालपुर और अमठेरा पहुंची इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, जय सिंह मरावी,जिला पंचायत सदस्य सीएस भवेदी,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,ज्ञानदीप त्रिपाठी,मनोहर सोनी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को हितलाभो का वितरण किया साथ ही शासन की योजनाऑ से अवगत करवाते हुए उनकी समस्याओ को सुना गया।