प्रदेश
पिपरिया कला में विकास यात्रा रोकने पर सात ग्रामीणों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

शहपुरा।मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेशभर में विकास यात्रा निकाली जा रही है उसी कड़ी में रविवार को विकास यात्रा शहपुरा थाना के ग्राम पिपरिया कला पहुंची थी परंतु ग्राम के अंदर तक यात्रा को पहुंचने से रोका गया जिस कारण यात्रा रद्द हुई जिसके बाद मिली जानकारी अनुसार थाना शाहपुरा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में शासकीय विकास यात्रा रोके जाने पर एवं चक्का जाम किए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा शासकीय कार्य में बाधा चक्का जाम एवं बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत सात आरोपी गण के विरुद्ध नामजद एवं अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।