प्रदेश

पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने नारीग्वारा में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया


डिंडोरी। पूर्व केबिनेट ओमप्रकाश धुर्वे ने सोमवार को नारीग्वारा में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से हितग्राहियों को निःशुल्क गैस चूल्हा का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से ग्रामीण महिलाओं को खाना बनाने में लकड़ी और कंडों से मुक्ति मिल गई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर तक नल के माध्यम से पानी पहंुचाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभांवित किया जा रहा है। गांव-गांव मंे प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राहियों के लिए पक्के मकान बनाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अब गरीब परिवार भी पक्के मकान में रहने लगा है। उन्होंने विकास यात्रा में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद थे। विकास यात्रा कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन योजना, राशन पात्रता पर्ची, राजस्व विभाग के प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। विकास यात्रा कार्यक्रम में खारीडीह, चौरादादर, बावली और बोंदर के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें हितलाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास कार्याें का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button