प्रदेश

जनपद के सीईओ और पीएचई के एसडीओ की शिकायत पर ग्रामीणों के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज

शहपुरा। जिले में चल रही विकास यात्रा का विरोध करने पर सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा और एसडीओ पीएचई की शिकायत पर ग्रामीणों के विरुद्ध अपराध धारा 353, 341, 294, 145, 147 दर्ज किया गया उक्त अधिकारियों की शिकायत थी कि विकास यात्रा (05 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक) को आज दिनांक 12/02/2023 को पिपरिया कला में शासन के कार्यक्रम मुताबिक गणमान्य प्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारी / कर्मचारियों के हितलाभ वितरण के लिए जा रही विकास यात्रा को हरिया प्रसाद बनवासी ग्राम कोटवार पिपरिया कला, बीरन भवेदी पिता ठुन्नू पिपरिया कला हेमन्त पिता वीरन पिपरिया कला, मानिक लाल पिता जय सिह कटेहरा, समूहा सिह ग्राम पिपरिया कला, कमल सिह् पिता चैतू सिह ग्राम कटेहरा, कंधी पिता बाबूलाल एवं अन्य लगभग 40-50 लोगों के द्वारा आम सड़क को जाम कर दिया एवं विधि विरुध्द जमावडा इकठठा कर नारेबाजी यात्रा में शामिल लोगों के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शासन विरूध्द गाली गलोच किया गया जो सुनने में सभी को बुरी लगी अतः इन लोगों के कारण शासन द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा 2023 को हितलाभ वितरण को ग्राम पिपरिया कला में हितलाभ नही दिया जा सका विकास यात्रा को आम रास्ता रोक कर शासकीय कार्य बाधा पहुचाने के कारण उपरोक्त लोगों के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द (FIR) किया गया। राजेश गौतम एसडीओ,पीएचई शहपुरा और राजीव कुमार तिवारी सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा की शिकायत पर ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button