प्रदेश
आश्वाशन के बाद माने ग्रामीण,नेशनल हाइवे हुआ चालू।

शहपुरा।करोंदी में ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे में लगाया जाम। शहपुरा। थाना शहपुरा के डिंडोरी मार्ग में स्थित ग्राम करोंदी में गांव मैं ही कक्षा 12वी एव 10वी कक्षा का परीक्षा सेंटर बनाए जाने की मांग का पूरा नहीं होने पर नाराज हो छात्र हित में मांग को पूरा करवाने के लिए नेशनल हाइवे में जाम लगा दिया,वही सूचना पर कलेक्टर सहित अन्य अमला मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समस्या के निराकरण का आश्वाशन दिया गया जिसके बाद ग्रामीण माने एव किसी तरह नेशनल हाइवे में लगा जाम खुल सका ।