प्रदेश

जिले की गौरव बनी लहरी बाई के मिलेट बीज संग्रहण को विदेशों से पहुंचे जी-20 ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सराहा

डिंडोरी।इंदौर में 13 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक जी -20 ग्रुप की 1st Agriculture Working Group Meeting का आयोजन किया गया है। जिसमें डिंडौरी जिले के ग्राम सिलपिडी निवासी महिला किसान सुश्री लहरी बाई को आमंत्रित किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में सुश्री लहरी बाई द्वारा संग्रह किए गए मिलेट के सभी बीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। विदेशों से आए हुए जी-20 के सभी वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लहरी बाई द्वारा मोटे अनाजों के बीज संग्रहण की बहुत प्रशंसा की है। डिंडौरी जिले की गौरव बनी सुश्री लहरी बाई के द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि बेहद सराहनीय है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button