प्रदेश

पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने नारीग्वारा में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया

डिंडोरी।पूर्व केबिनेट श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने मंगलवार को करंजिया में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने विकास यात्रा में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विकास-यात्रा में बिजली बचाओ, जल संरक्षण, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ, नशामुक्ति, पेसा एक्ट और स्वच्छता के बारे मे लोगो को बताया। इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, महेश धूमकेती, तहसीलदार श्री दिनेश बरकड़े, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद थे। विकास यात्रा कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन योजना, राशन पात्रता पर्ची, राजस्व विभाग के प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। विकास यात्रा कार्यक्रम में रैतवार, खन्नात, किरंगी के हितग्राहियों को भी हितलाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास कार्यां का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया गया। विधानसभा क्षेत्र शहपुरा में विकास यात्रा ग्राम सलैया, मगरटगर, धिरवनकला और भिलाई में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं सें लाभांवित किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button