ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने कहा दोषी अधिकारियों पर हो मामला दर्ज..

शहपुरा।जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत पिपरिया के ग्रामीण गत दिवस एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंप मांग की है कि हम समस्त ग्रामवासी ग्राम पिपरिया कला, जनपद पंचायत शहपुरा जिला डिण्डौरी के निवासी है हमारे गांव में दिनांक 12.02. 2023 को विकास यात्रा पहुंची ग्रामीणों ने गांव में पानी नहर एवं सड़क निर्माण सम्बंधी करने लगे हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे थे परन्तु समस्या का समाधान करने के बजाय, जनपद पंचायत शहपुरा सी.ई.ओ. एवं पी.एच.ई विभाग के एस.डी.ओ. की शिकायत पर गांव के 07 लोग के ऊपर नामजद धारा 353, 341, 294, 145, 147 भा0द0वि० के तहत मामला दर्ज किया गया है। समस्त ग्रामवासी जो आदिवासी समाज के है के साथ अत्याचार किया गया है।
समस्त ग्रामवासी आपसे अनुरोध करते है कि हमारे ऊपर दर्ज मामले वापिस लेते हुए दोषियों अधिकारियों के ऊपर अपराधिक मामले दर्ज किया जायें।