मोहरकला में प्रभारी मंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित महिला सरपंच सहित पंचों का किया सम्मान,आयोजित हुई विकास यात्रा

शहपुरा।मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 05 फरवरी से जारी विकास यात्रा बुधवार को जनपद क्षेत्र शहपुरा की ग्राम पंचायत मोहरकला पहुंची,कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर मोहन यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया सहित अन्य उपस्थित रहे,गौरतलब है कि मोहराकला पंचायत में सरपंच सहित सभी पंच र्निविरोध निर्वाचित हुए है ग्राम पंचायत की महिला सरपंच जयंती बाई बरकडे,उपसरपंच मुन्नी बाई बरकड़े एव पंचों का प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक एव जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सीएस भवेदी,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,नरेंद्र राजपूत,ज्ञानदीप त्रिपाठी,पंकज तेकाम,घनश्याम कच्छवाहा,अनूप कुशराम,सोनम मरावी,संतोष साहू सहित कलेक्टर विकास मिश्रा,एसडीएम काजल जावला,तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पेशा एक्ट का अनुपालन करते हुए शांति समिति द्वारा विवादित प्रकरणों का निपटारा करते हुए समस्या का निराकरण करने पर संबंधितों को सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में शासन की जन हितैषी योजनाओ से जुड़े हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।इसके अलावा कुछ सड़क निर्माण कार्यों की भी स्वीकृति मंत्री मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान घोषणा की गई।
