प्रदेश
पदस्थ डॉक्टरों के अनुपस्थित रहते वेतन आहरण से जुड़ी शिकायत पर लोकायुक्त की टीम जांच में पहुंची अस्पताल

शहपुरा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में दो सदस्यीय लोकायुक्त जांच टीम पहुंचने की खबर है मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी बीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र परस्ते ने बतलाया कि किसी के द्वारा पदस्थ्य डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने एव उनके वेतन भुगतान सहित अन्य शिकायते की गई थी जिस विषय की जांच हेतु जबलपुर से लोकायुक्त टीम पहुंची थी संबंधितों को मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए गए है।