प्रदेश

भाजयुमो डिण्डौरी ने किया कमलनाथ का पुतला दहन

डिण्डौरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान से प्रदेश के नागरिक आहत है, इसी को लेकर भाजयुमो के प्रदेष नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के मार्गदर्षन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने मेन रोड पर पुतला दहन किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाये। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने मध्यप्रदेश को ‘मदिरा प्रदेश’ कहकर साढ़े 8 करोड़ नागरिकों और हमारी संस्कृति, परंपरा, संस्कारों का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा ने जनभाअवनाओं और माताओं-बहनों के सम्मान को देखते हुए आबकारी नीति बनाई है, कमलनाथ आप बताइये कि मुख्यमंत्री रहते हुए आपने क्या किया? एमपी को मदिरा प्रदेश कहना मध्यप्रदेश का अपमान है मध्य प्रदेश की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काग्रेस की इस तरह की छोटी मानसिकता की घोर निंदा करते हैं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने बताया कि भाजपा सरकार नई आबकारी अधिनियम निकालकर शराबबंदी करने का काम किया फिर भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा यह सिर्फ भाजपा सरकार ही नही बल्कि प् जनताओं का अपमान किया है। कांग्रेस की इस तरह की घटिया सोंच जिससे हम सभी भाजपा कार्यकर्ता नाराजगी जाहिर करते है और भगवान से कमलनाथ को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना करते है। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, आषीष सोनी, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, जयसिंह सरैया, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री तरूण ठाकुर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष चन्द्ररसिंह परमार, नगर अध्यक्ष मनी सैनी, कान्हा शर्मा, प्रियांशु मिश्रा, परसराम पाराशर, कृष्णा गोस्वामी, गोकुल ठाकुर सहित भाजयुमो व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button