प्रदेश
संदेही के आत्महत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण

डिंडोरी। जिला चिकित्सालय के मर्चुरी के बाहर एक संदेही की मौत के बाद परिजन पुलिस पर अनदेखी का आरोप मढ रहे हैं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, दरअसल गुरुवार को घानामार के एक व्यक्ति को पुलिस लेकर आई थी जो फरार हो गया था और उसने नशीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई, घटना के बाद मृतका की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है, और अपने चार बच्चो के सिर से पिता का साया छिनने का आरोप वह पुलिस पर मढ रही है।