प्रदेश
नेताओं का जमावड़ा, परिजनों से जताई संवेदना

डिंडोरी। गुरुवार को हत्या के संदेही द्वारा आत्महत्या किए जाने बाद जिला चिकित्सालय में नेताओं का पहुंचना जारी है, गोंगपा के प्रदेश सचिव हरेंद्र मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, कांग्रेस नेता रमेश राजपाल के बाद विधायक ओमकार मरकाम भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतक के परिजनों से चर्चा कर उनसे संवेदना जताई, परिजनों ने पुलिस पर आरोप मढ़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एडीएम, तहसीलदार भी मौके पर मौजूद हैं।