प्रदेश
ट्रैक्टर दुर्घटना में एक बच्चे की मौत

डिंडोरी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम कला पड़रिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई, बताया गया कि ट्रैक्टर में टेंट का सामान लदा हुआ था जिसमे बच्चा बैठा हुआ था, ट्रैक्टर टिकरा पोंडी का है, कला पड़रिया बखरान टोला निवासी अजय मरावी जो ट्रैक्टर में बैठा था अनियंत्रित वाहन चलाते हुए चालक ले जा रहा था भूड़कुर गांव में मोड़ पर अजय ट्रैक्टर से गिरकर टायर की चपेट में आ गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई, समाजसेवी श्याम सिंह परस्ते उपसरपंच ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना में एक अन्य युवक गंगा सिंह परस्ते घायल हुआ है, पुलिस ने मृतक को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आई, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है।