प्रदेश

संदेही की आत्महत्या मामले में दो एस आई पर गिरी गाज

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिंडोरी ने कोतवाली अंतर्गत घानामार में संदेही विष्णु के आत्महत्या मामले में दो ए एस आई पर कार्रवाई की है जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 23.02 2023 को थाना डिण्डोरी के अपक्र० 134/22 पारा 302, 201 ताहि० के. विवेचना के संबंध में सउनि राजेश यादव एवं सउनि बालमुकुन्द यादव थाना डिण्डोरी से संदेही विष्णु पिता मिलनसिंह सैयाम उम्र 45 साल निवासी धानामार के घर तलाशी हेतु भेजा गया था, जो उनके कब्जे से संदेही विष्णु पिता मिलन सैयाम भाग गया एवं कालांतर में संदेही विष्णु सैयाम द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। सउनि राजेश यादव एवं सउनि बालमुकुन्द यादव थाना कोतवाली डिण्डोरी की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होती है।
अतः सउनि राजेश यादव एवं सउनि बालमुकुन्द्र यादव थाना कोतवाली डिण्डोरी को तत्काल ‘सेवा से निलंबित’ कर रक्षित केन्द्र डिण्डोरी ‘संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। सउनि राजेश यादव एवं सउनि बालमुकुन्द्र यादव रक्षित केन्द्र डिण्डोरी में ली जाने वाली समस्त गणनाओं में उपस्थित रहेंगे तथा बगैर अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़गें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button