प्रदेश
क्षेत्र के आस्था के केंद्र “मां शारदा टेकरी मंदिर” में हुई चोरी,ताला तोड़ अज्ञात चोर ले गए दान पेटी

शहपुरा।क्षेत्र के प्रतिष्ठित मां शारदा टेकरी मंदिर में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया जानकारी अनुसार उपरोक्त प्रतिष्ठित मंदिर की दान पेटी चोरी हो गई,जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बतलाया कि रविवार रात्रि करीब 12 बजे वे मंदिर परिसर में ताला लगा कर सामने ही स्थित आवास में सोने चले गए सोमवार सुबह जब मंदिर परिसर पूजा करने पहुंचे तो देखा कि चैनल गेट का ताला गायब है और साथ ही मां शारदा मंदिर के पास ही रखी दान पेटी गायब है बरहाल पुजारी ने मंदिर प्रबंधन समिति को सूचना दी है और प्रबंधन समिति द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है गौरतलब कि विगत कुछ माह से अज्ञात चोरों द्वारा लगातार क्षेत्र के मंदिरों को चोरी के लिए निशाना बनाया जा रहा मामले में पुलिस को तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही करने की जरूरत है।