प्रदेश

बिछिया में यजुर्वेद पारायण 21 कुंण्डीय सर्व कल्याण महायज्ञ हुआ संपन्न,वैदिक गुरुकुल की रखी गई आधारशिला


शहपुरा।नगर से 18 किलोमीटर दूर ग्राम बिछिया में मां नर्मदा यज्ञ पीठ के पावन धाम में वेद कथा यजुर्वेद पारायण यज्ञ 21 कुण्डीय सर्व कल्याण महायज्ञ संपन्न किया गया साथ ही वैदिक गुरुकुल स्थापना की आधारशिला भी रखी गई मानवीय जीवन में मानवता के विकास एवं नई ऊर्जा का संचार सनातन वैदिक संस्कृति में श्रद्धा विश्वास ऋषि-मुनियों मां नर्मदा व पूर्वजों की आशीर्वाद से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए ग्राम बिछिया में चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया साथ ही आर्य ज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए संकल्पित गुरुकुल का भूमि पूजन भी किया गया ग्राम बिछिया में डिंडोरी जिले की प्रथम गुरुकुल निर्माण के लिए आधारशिला पूजन के साथ ही लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग देने का संकल्प लिया कार्यक्रम में पूज्य पाद स्वामी ऋतस्पति परिव्राजक आर्य गुरुकुल महाविद्यालय होशंगाबाद आचार्य नरेश दत्त आर्य बिजनौर अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता संयोजक एवं धर्माचार्य पंडित धीरेंद्र पाण्डेय पुरोहित जबलपुर पंडित नरेंद्र दत्त आर्य बिजनौर भजनोंपदेषक शास्त्री अंजली आर्य शास्त्री दामिनी आर्य वाराणसी के द्वारा कार्यक्रम को संपन्न बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य यजमान तुलसी बाई झारिया एवं चंदूलाल झारिया रहे कार्यक्रम के मार्गदर्शक लेख राम शिवहरे सुरेंद्र राय मनोहर लाल झारिया घनश्याम तिवारी मनोहर सोनी उमाशंकर चौकसे गंगाचरण चौकसे विष्णु प्रसाद साहू कैलाश चौधरी सुरेंद्र साहू बसंत बर्मन प्रभात शिवहरे अशोक साहू विनोद ठाकुर कमलेश शिवहरे राजकुमार साहू तुम्हारी लाल साहू बाबूलाल साहू साथ ही यज्ञ व्यवस्था में वीरेंद्र झारिया संतोष यादव संतोष नामदेव सोनू चौक से मुकुल सोनी गुरु साहू पप्पू नामदेव अतुल राय अमर शिवहरे सरगम साहू शुभम कुशवाहा चंदन नामदेव विनोद झारिया नीरज नामदेव मुकेश दीपक नवीन रामचरण रामनाथ श्याम लाल भूरे लाल छोटे लाल क्रश राय आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button