प्रदेश
खाली अवस्था में मिली दानपेटी मिली,जांच में जुटी पुलिस

शहपुरा।क्षेत्र के आस्था केंद्र मां शारदा टेकरी में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़ मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को चोरी कर लिया गया था वही जानकारी लगने के बाद प्रबंधन समिति सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी इस दरमियान चोरी हुई दान पेटी पहाड़ी के मध्य में स्थित हनुमान मंदिर के पास मिल गई परंतु दान पेटी के अंदर की चढ़ोतरी गायब थी ताला टूटा हुआ था,गौरतलब है कि उपरोक्त मंदिर शहपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ा आस्था का केंद्र है बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते है।