पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

शहपुरा।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के जन्म दिवस के अवसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय डिंडोरी जाकर रक्तदान किया। ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरजील खान, मंडलम अध्यक्ष तीरथ मांझी, ब्लॉक उपाध्यक्ष उपसरपंच उदित शर्मा, ब्लॉक सचिव अजय गुप्ता ,युवा नेता जितेंद्र बघेल, धर्मेंद्र बर्मन, अभिषेक ठाकुर प्रदीप विश्वकर्मा एवं संदीप विश्वकर्मा ने एक एक यूनिट रक्तदान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता ने रक्तदान के पश्चात कहा कि हमारे द्वारा दिग्विजय सिंह फैंस क्लब एक ग्रुप बनाया गया है जिसमें बहुत से युवा साथी जुड़े हैं हम सब का उद्देश्य लोगों की मदद करना एवं जिन व्यक्तियों को रक्त की आवश्यकता है उन्हें रक्त उपलब्ध करवाने का प्रयास करना है आने वाले समय में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों से रक्तदान करवाने का प्रयास करेंगे हमारे जितने भी साथियों ने आज रक्तदान किया उन्होंने दिग्विजय सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
