प्रदेश

महाविद्यालय शहपुरा में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,याद किये गये महान भौतिक शास्त्री सीवी रमन

शहपुरा।शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, महान भौतिक शास्त्री सीवी रमन क़ी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मनाई |
जिसमें महाविद्यालय मे महान भौतिक शास्त्री सीवी रमन के जीवन परिचय पर बीएससी थर्ड ईयर की स्टूडेंट निशी गुप्ता ने महान कार्य को अपने भाषण के माध्यम से के प्रेजेंट किया |
कार्यक्रम संचालक डॉ. ओम प्रकाश पटेल बताया कि महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 27 फरवरी को निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन, तथा 28 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एस.बी.उरैती ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की यादि आपको विज्ञान जानना है तो महान भौतिक शास्त्री सीवी रमन को जानना होगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ नेहा तिवारी ने ऊर्जा संरक्षण क़ी थीम के बारे में चर्चा की इस क्रम में डॉं. बी.पी. झारिया ने बच्चो को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व को समझाया भौतिक विभाग के प्राध्यापिका पारूल श्रीवास्तव ने के भौतिक शास्त्र के उदेश्य और दैनिक जीवन पर रमन प्रभाव के महत्त्व को समझाया और छात्रओं को विज्ञान पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया, वही छात्र/छात्राओं द्वारा सभी प्रतियोगिता में भाग लिया, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर ओम प्रकाश पटेल एवं कार्यक्रम का आभार राजदीप यादव के द्वारा किया गया| कार्यक्रम में श्री मती रोहणी आर्मो, ,डॉ लीना शर्मा, डॉ किरण सिंह,चमन प्रसाद भानुवंशी, राजेश पाठक, पंकज झारिया, अजय श्रीवास्तव, राजेश संद्राम, शारदा बाल्मीक उपस्थित रहें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button