प्रदेश

शांति और सौहाद्र से त्योहार मनाने थाना शहपुरा में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

शहपुरा।आगामी होली का त्यौहार एवं शबे बारात पर्व होने से तथा वर्तमान में संचालित हो रही 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के निर्देशन पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक डिंडोरी के मार्गदर्शन में थाना शहपुरा परिसर में गणमान्य नागरिकों विभिन्न समुदाय के लोगों एसडीएम महोदय तहसीलदार एसडीओपी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, नशे आदि से दूर रहने लड़ाई झगड़ा ना करने, पारंपरिक ढंग से अपने अपने त्यौहार मनाने, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं संचालित होने के कारण डीजे संचालकों आदि को डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रखने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्वसम्मति से चर्चा की जा कर बैठक संपन्न की गई।

बैठक में एसडीओ पी महोदय मुकेश अविन्द्रा एवं थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने शराब पीकर वाहन चलाने वालो, जबरदस्ती रंग लगाने वालो, शराब पी कर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही गई ।

उक्त बैठक में एसडीएम/जिला सीईओ काजल जावला तहसीलदार महोदय शहपुरा अमृत लाल मरावी, एसडीओपी महोदय शहपुरा मुकेश अविन्द्रा, जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा प्रियंका आर्मो, खण्ड चिकित्सा अधिकारी शहपुरा डॉ परस्ते, नगर परिषद कार्यालय से एआरआई मिलन सोनी , गणमान्य नागरिक कमल अग्रवाल,राजकिशोर गुप्ता,डॉ रहमान, हारून मंसूरी, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा,एडवोकेट ज्ञानदीप त्रिपाठी,पार्षद एडवोकेट दानी चक्रवर्ती,सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद, मीडिया जन, एवं आमजन व थाना स्टाफ् उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button