प्रदेश

विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधानसभा में वेयर हाउस से जुड़ा मुद्दा उठाया,उपार्जित अनाज के भंडारण की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

शहपुरा। विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधानसभा में किसानों के अनाज के भंडारण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं प्रदेश के जबलपुर एवं रीवा संभाग में गेहूं एवं धान का ओपन कैप में भण्डारण किया जा रहा है। ओपन कैप में संग्रहित गेहूं एवं धान को सुरक्षित रखने हेतु एक प्रायवेट फर्म को नियमों को ताक पर रखकर कार्य दिया गया है। इस फर्म के द्वारा विधिमान्य नियमों का उल्लंघन कर कार्य किया जा रहा है। फर्म द्वारा उपरोक्त दोनों संभागों में ओपन कैप में संग्रहित जीन्सों का उचित रखरखाव एवं पर्यवेक्षण न करने से इनके खराब होने एवं चोरी होने के प्रकरण आये दिन प्रकाश में आ रहे हैं। इस तरह फर्म द्वारा शासन को अरबों रूपये की हानि पहुंचाने का कार्य राज्य स्तर एवं जिला स्तर के वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है जिससे कृषकों द्वारा अथक परिश्रम से उपार्जित अन्न खराब हो रहा है तथा शासन को भी आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। इस गंभीर लापरवाही से आम जनता एवं कृषकों में रोष व्याप्त है।
विधायक के सवाल का जवाब विभागीय मंत्री ने देते हुए भंडारण में प्रक्रिया का पालन करना बताया साथ ही खराब हुए अनाज के वसूली की बात कही

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button