शिक्षण संस्थान में छात्राओं का यौन शोषण,प्रिंसिपल सहित अन्य पर हुआ मामला दर्ज

डिंडोरी। जिले में शिक्षा के नाम पर घिनौना खेल सामने आया है, अमरपुर विकासखंड के जुनवानी गांव में संचालित संस्था में बच्चियों ने शिक्षको की शिकायत की है।
मध्यप्रदेश राज्य बाल आयोग के निरीक्षण के दौरान के डिंडोरी के जुनवानी में मिशनरी द्वारा संचालित अवैध चिल्ड्रन होम में 8 बच्चियों ने शिक्षको के ख़िलाफ़ यौन शोषण की शिकायत की है,600 आदिवासी बच्चे यहां रहने की जानकारी है।
पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई है पुलिस अधीक्षक ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि प्रकरण में महिला थाने में अपराध क्रमांक 0/23 धारा 354,354 क (1),323,34 आईपीसी 7,8 पॉक्सो एक्ट ,75,82 किशोर न्याय अधि. की FIR दर्ज हो चुकी है, जिसमे प्रिंसिपल और अतिथि शिक्षक सहित 4 लोग हैं। तथा विवेचना दौरान आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार भी किया गया है|
फिलहाल पूरे मामले पर विस्तृत विवरण अपेक्षित है।