प्रदेश
जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे ने पदभार ग्रहण किया

डिंडोरी।जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने गत दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी का पदभार ग्रहण किया है। श्रीमती कुशरे वर्ष 2006 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। श्रीमती कुशरे इससे पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा के पद पर पदस्थ थीं।