विक्रमपुर पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार , न्यायालय में किया पेश

डिंडोरी जिले की विक्रमपुर पुलिस ने लूट के 2 आरोपियों को टिकरिया गांव से गिरफ्तार कर डिंडोरी न्यायालय में पेश किया। जानकारी के मुताबिक 10 मार्च शाम को विक्रमपुर से मोटरसाइकिल चालक युवक आनाखेड़ा गांव जा रहा था उसी दौरान एक महिला और एक पुरुष ने मोटरसाइकिल चालक युवक को रोककर धमकाते हुए और मारपीट करते हुए ₹500 नगद सहित मोटरसाइकिल लूट कर मौके से फरार हो गए थे विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव ने मुस्तैदी दिखाई और शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।कार्यवाही में विशेष रुप से शाहपुर थाना प्रभारी अनुराग जामदार , विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव , उप निरीक्षक निरंजन मरावी, सहायक उप निरीक्षक विजय बैरागी, विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक हरि सिंह सैयाम , जीवन कॉल, माया मरावी , राम रतन मार्को , आरक्षक मितेन्द बागडे , खेमराज गायकवाल, निशांत पटेल की विशेष भूमिका रही ।