प्रदेश
आरोप :देवरीकला सरपंच शराब पीकर देती है गाली,बिछिया चौंकी में हुई शिकायत

शहपुरा। बिछिया के पास देवरीकला ग्राम पंचायत कि महिला सरपंच अनीता बाई मरावी ने शराब पी कर पुरे गाँव मे धमाचोकडी मचा रखी है चाहे जिसे मारती है गली गलौज करती है जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने उसकी शिकायत पुलिस चौकी बिछिया मे की है इसके पहले भी पुलिस मे सरपंच के खिलाफ एक बार और मार पीट की शिकायत हुई थी लेकिन पुलिस द्वारा समझाइश दे कर् छोड़ दिया गया था उक्त मामले मैं गत दिवस चौंकी में शिकायत लेकर राम बाई पति काशीराम, चैती बाई पति रज्जू , सुकरती पति सुखिया ,जानकी बाई ,पति इन्द्रू , देववती पति रामप्यारे, माया बाई पति शिवलाल, राम बाई पति पुन्नु, शशि कला पति राजेश , मालती पति भूरे लाल अंजनी पति मुकेश व अन्य मौजूद रहे। वही पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की बात कह रही है।